फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   harm to crops

अंधड़ से गुल रही बिजली, गर्मी से लोग परेशान

Wed, 12 Jun 2019 10:44 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 12 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
harm to crops
गर्सलेख मार्ग पर गिरे पेड़ को काटती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
 तड़के आए अंधड़ ने फिर क्षेत्र में नुकसान किया है। कई जगह पेड़ गिर गए हैं। आम और लीची को भी नुकसान हुआ है। वहीं बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से समूचे क्षेत्र में दिनभर बिजली गुल रही। लोग पूरे दिन उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह अचानक मौसम ने मिजाज बदला और तेज अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई। अंधड़ से सैलानीगोठ, विचई, उचौलीगोठ आदि गांवों में कई जगह पेड़ गिर गए हैं। बाजार में कई प्रतिष्ठानों के साइन बोर्ड अंधड़ में उड़ गए। आम और लीची के बगीचों में फलों को नुकसान पहुंचा है। ज्यादा नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन


इधर अंधड़ आते ही सुबह करीब सात बजे से ठप हुई बिजली आपूर्ति साढ़े दस घंटे बाद शाम साढ़े पांच बजे तक सुचारु नहीं हो पाई थी। एसडीओ शोएब रजा ने बताया कि टनकपुर-बनबसा के बीच बिजली लाइन ठीक है लेकिन बनबसा से आगे चकरपुर से लोहियाहेड के बीच कई जगहों पर लाइन पर पेड़ों के गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हुई है। उन्होंने बताया कि ऊर्जा निगम के साथ ही एनएचपीसी के कर्मचारियों की टीम भी लाइन को दुरुस्त करने में जुटी है। देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्सलेख के पास सड़क बंद
चंपावत/पाटी (चंपावत)। बुधवार तड़के तेज अंधड़ ने जिलेभर में 20 से अधिक पेड़ जमींदोज हो गए। अंधड़ के चलते काफी देर तक बिजली गुल रही।

चंपावत में वन विकास निगम की टाल की छत उड़ गई। किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। वहीं पाटी क्षेत्र में गर्सलेख मोटर मार्ग पर बुधवार शाम को पेड़ गिरने से कुछ देर तक आवाजाही बाधित रही। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर पेड़ों को काटकर निस्तारित किया। इस दौरान काफी वाहन फंसे रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed