फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Happy pilgrims in Dighali Chor Dola Yatra

दिगालीचौड़ डोला यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 16 Jul 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत) Updated Sun, 16 Jul 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Happy pilgrims in Dighali Chor Dola Yatra
गोरलचौड़ मैदान में लगे हरेले मेले में खरीददारी करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
हरेला पर्व पर दिगालीचौड़ में लगे मेले में बिंडा तिवारी गांव से ब्रह्म देवता की डोला यात्रा निकली। हजारों लोगों ने शिरकत कर ब्रहम देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


रविवार को बिंडा तिवारी गांव में ब्रहम देवता के रूप में अवरित डांगर विद्याधर तिवारी श्रद्धालुओं के साथ खाली रथ के साथ जवानी गढ़ के बाद ढुंगाबोरा तक गए। जहां पर हुल्का देवी का मायका बताया जाता है। ब्रहम देव का श्रंगार करने के बाद श्रद्धालु रथ को जवानी गढ़ तक लाए। जिसके बाद यह रथ को श्रद्धालुओं के साथ ढाई किमी. की सीधी चढ़ाई पार करते हुए ब्रहम देव मंदिर में लाया गया। जहां उन्होंने लोगों को आशीर्वाद दिया। रथ यात्रा में बड़ी तादात में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मेले में इस बार ब्रह्म देवता के डांगर विद्याधर तिवारी के अस्वस्थ होने के कारण डोले को मंदिर तक खाली ले जाया गया।
विज्ञापन


मेले में दिगालीचौड़, बिंडा तिवारी, ढुंगा, चौंडला, नाकोट खोलिया, पटौली, खिलपिती, मानाढुंगा, बांकू, कमलेडी आदि स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे। देव रथ के मंदिर में परिक्रमा करने के बाद यहां लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का बंदोबस्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत हरेला मेले में खूब हुई खरीददारी
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में लगे हरेले मेले में भारी भीड़ उमड़ी। खुशनुमा मौसम के बीच चाराल के साथ ही नगर क्षेत्र के लोगों ने मेले में जमकर खरीददारी की। गोरलचौड़ मैदान में तो कारोबारी गतिविधियां खूब हुई, लेकिन मोटर स्टेशन में दुकान लगाने वालों के चेहरे में खास चमक नहीं थी।


मेले में खरीददारी करने को बच्चे, महिलाएं और अन्य लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। गोरलचौड़ मैदान में दुकान लगाने वाले रमेश, असलम, सलीम समेत तमाम व्यापारी अच्छी बिक्री से खुश थे। वहीं मोटर स्टेशन में दुकान लगाने वाले खटीमा के दुकानदार उमेश, वाहिद आदि का कहना है कि दो जगह मेला होने का असर उनकी दुकानदारी पर पड़ा है। शांति व्यवस्था के लिए बाजार चौकी प्रभारी जगत सिंह सामंत के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed