फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Happy Birthday Ex Pm Vajpeyee

जन्मदिन पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Ex Pm Vajpeyee
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिन पर माल्यार्पण करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद न? - फोटो : CHAMPAWAT
पिथौरागढ़/नाचनी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और मदनमोहन मालवीय के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान उनके कार्यों को याद किया गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व पीएम वाजपेयी की 97वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान विधायक चंद्रा पंत ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कहा कि वाजपेयी महान विचारक देश भक्ति के प्रतिमूर्ति थे। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने कहा कि वाजपेयी महान विचारक प्रखर वक्ता और प्रख्यात कवि भी थे।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिला महामंत्री बसंत जोशी, जिला उपाध्यक्ष गोपू महर, कृपाल वल्दिया, एलएम भट्ट, जिला मंत्री गोलू पाठक, राजेश शर्मा, राजेंद्र जोशी आदि रहे। वहीं नाचनी के तल्ला जोहार मंडल अध्यक्ष दीपक चुफाल की अध्यक्षता में पूर्व पीएम वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर दिनेश आर्या, गणेश आर्या, भरत चुफाल, नारायण पिपलिया, हीरा शाह, भुप्पी मेहरा, सुरेश पिपलिया, ललित मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंती पर याद आए पूर्व प्रधानमंत्री अटल
चंपावत/लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत और लोहाघाट में हुए कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया। चंपावत में नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, मुकेश महराना, विनोद चौधरी, विजय बोहरा, कृष्णानंद जोशी, जगदीश पनेरू, धीरज जोशी, सूरज बोहरा आदि ने पूर्व पीएम की उपलब्धियां बताईं।

लोहाघाट में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कोलीढेक स्थित विधायक आवास पर नगर मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा की अध्यक्षता में गिरीश कुंवर ने संचालन किया। वहां चेयरमैन गोविंद वर्मा, श्याम ढेक, मंगतराम गर्ग, महेश बोहरा, बलवंत गिरी, प्रहलाद सिंह मेहता, हयात सिंह तड़ागी, सीएल वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed