{"_id":"e456bae5792d8657ffaaf302386e02f0","slug":"hanumangdhi-not-seeking-to-make-the-cremation-site-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमानगढ़ी के पास शवदाह स्थल न बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमानगढ़ी के पास शवदाह स्थल न बनाने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Mon, 21 Dec 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरित सेवा समिति ने हनुमानगढ़ी में पुराने मंदिर के आसपास शवदाह के लिए भूमि का सीमांकन न किए जाने की मांग उठाई है। सोमवार को समिति के कार्यकर्ता और हनुमानगढ़ी के लोगों ने एसडीएम नरेश दुर्गापाल को ज्ञापन सौंप शवदाह के लिए अन्यत्र भूमि चयनित किए जाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष कैलाश भट्ट और समाजसेवी आनंद सिंह महर के नेतृत्व में एसडीएम से मिले लोगों ने
कहा कि हनुमानगढ़ी में पुराने मंदिर के आसपास रिहायशी आबादी बसी हुई है और स्नानघाट नजदीक होने से बाहर से आने वाले श्रद्धालु वहां स्थान और विश्राम भी करते हैं। इस स्थान पर शवदाह स्थल बनाए जाने से जहां आसपास की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, वहीं श्रद्धालुओं की आस्था भी आहत होगी। उन्होंने हनुमानगढ़ी के पुराने मंदिर से पांच सौ मीटर उत्तर पूर्व की ओर भूमि का सीमांकन किए जाने का आग्रह किया। ज्ञापन देने वालों में रूद्रमणी जोशी, राकेश सक्सेना, सभासद सौरभ अग्रवाल, एसडी पांडेय, रामअवतार, कमलेश सिंह, दयाराम, अवधेश, पवन, जमुनी देवी, राज सिंह, सुशीला, पूजा आदि शामिल थे।
विज्ञापन