{"_id":"5b522e104f1c1b4d748b60ee","slug":"handball-corps-handball-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्थी वाहिनी बनीं हैंडबॉल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्थी वाहिनी बनीं हैंडबॉल चैंपियन
अमर उजाला /ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
हैंडबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्राफी भेंट करते द्वितीय कमान अधिकारी ब्रजमोहन सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छमनियांचौड़ स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की पूर्वी सीमांत वाहिनी स्तरीय हैंडबॉल और वन मिनट ड्रिल प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। 36वीं वाहिनी में हुई प्रतियोगिता में हैंडबाल में मिर्थी और वन मिनट ड्रिल में मेजबान 36वीं वाहिनी लोहाघाट विजेता रही।
हैंडबॉल के दूसरे सेमी फाइनल में मेजबान लोहाघाट को हराकर जोधपुर फाइनल में पहुंचा। शुक्रवार को फाइनल मुकाबले में सातवीं वाहिनी मिर्थी ने 42वीं वाहिनी जोधपुर को 24-11 से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की। द्वितीय कमान अधिकारी ब्रजमोहन सिंह ने विजेता, उप विजेता टीमों के अलावा सभी खिलाड़ियों और टीम मैनेजरों को पुरस्कृत किया।
इधर वन मिनट ड्रिल प्रतियोगिता में 36वीं वाहिनी लोहाघाट चैंपियन रही। निर्णायक एएसआई प्रेम सिंह और त्रिलोक सिंह थे। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से आई 12 टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।