फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hammock was fair

हरेला क्लब का उत्तरायणी कौतिक आज से

Fri, 13 Jan 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Fri, 13 Jan 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Hammock was fair
मेले में झूला लगा - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। हरेला क्लब शनिवार से गांधी मैदान में 10वां उत्तरायणी कौतिक आयोजित करेगा। इसके लिए मेला स्थल को सजाया जा चुका है। दो दिन तक चलने वाले इस मेले में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। क्लब ने आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

विज्ञापन


हरेला क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेंद्र चंद, सचिव अजय गुरुरानी ने बताया कि शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे शारदा घाट से छोलिया नृत्य के साथ शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 12 बजे मेले के उद्घाटन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभा सम्मान समारोह होगा।
विज्ञापन


ढाई बजे से क्षेत्र के सब जूनियर, जूनियर अंतरविद्यालयी बच्चों की एकल, ग्रुप सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। शाम छह बजे से बाहर से आए सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। मेले के अंतिम दिन 15 जनवरी को ढाई बजे से क्षेत्र के सीनियर स्कूली बच्चों की एकल, ग्रुप सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम चार बजे से स्थानीय कलाकारों के एकल, ग्रुप कार्यक्रम, शाम छह बजे से बाहर से आए कलाकारों के दल सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। लक्की ड्रॉ के साथ मेले का समापन होगा। मेले में पर्वतीय स्वादिष्ट व्यंजनों समेत बच्चों के मनोरंजक स्टॉल लगाए गए हैं। 

टनकपुर (चंपावत)। उत्तरायणी पर्व के मौके पर शनिवार से दो दिन के लिए शारदा नदी से खनिज निकासी बंद रहेगी। शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ज्याल उर्फ योगी ने बताया कि खनन कारोबारियों की सहमति पर यूनियन ने शनिवार को खनिज निकासी बंद रखने का फैसला लिया है। अगले दिन रविवार की छुट्टी होने के कारण अब खनिज निकासी सोमवार से शुरू की जाएगी।

बनबसा (चंपावत)। उत्तरायणी पर्व पर एलायंस क्लब मैत्री मेले का आयोजन करेगा। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इसमें बच्चों समेत स्थानीय कलाकार कई राज्यों की सांस्कृतिक छटा बिखेरेंगे। क्लब अध्यक्ष कैप्टन हरीश कापड़ी ने बताया कि मिनी स्टेडियम में 15 से 17 जनवरी तक प्रस्तावित मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही बच्चों के मनोरंजन की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

मेला सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। सचिव अरुण सोराड़ी ने बताया कि उत्तरायणी मेले का आयोजन भारत नेपाल मैत्री को प्रगाढ़ करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। मेले में भारत नेपाल केे कलाकार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मेले में कुमाऊंनी, नेपाली व्यंजनों के स्टाल के अलावा बच्चों के लिए हवाई झूले, मिकी माउस की व्यवस्था की जा रही है।


दुकानों की बुकिंग के लिए सोराड़ी प्लाईवुड, पवन होटल, विवेक अग्रवाल, एमके होटल में संपर्क किया जा सकता है। आयोजन के लिए विवेक अग्रवाल को मेला चेयरमैन, मनोज मित्तल को मेला प्रबंधक बनाया गया है। मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कोषाध्यक्ष राज सिंह भदौरिया, सुधा बिष्ट, पुुष्कर कापड़ी, हेमेंद्र सिंह रावत, नवीन भट्ट, गिरीश जोशी, राजेंद्र पाल सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed