{"_id":"69f65d148eecf1ccc203e9b9","slug":"half-yearly-inspection-of-kotwali-champawat-champawat-news-c-229-1-cpt1009-138654-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कोतवाली चंपावत का हुआ अर्धवार्षिक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कोतवाली चंपावत का हुआ अर्धवार्षिक निरीक्षण
Sun, 03 May 2026 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 03 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर सीओ देवेंद्र सिंह ने कोतवाली चंपावत का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, मालखाना, कैशबुक, सीसीटीएनएस और विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों का निरीक्षण किया गया। साथ ही परिसर, मैस, बैरक और आवासीय भवनों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सीओ ने लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों, सम्मन-वारंट, ई-बीट बुक, नेटग्रीड, सीएम हेल्पलाइन और जनसमर्पण पोर्टल की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। आमजन को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को शस्त्र अभ्यास और संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। संवाद
विज्ञापन