फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Guo missed mountain to go abroad

परदेश जान लै पहाड़ छूटि ग्यो 

Tue, 11 Oct 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 11 Oct 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Guo missed mountain to go abroad
तामली में आयोजित दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

 सीमांत तामली में चल रहे दशहरा महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। सोमवार की सांस्कृतिक संध्या कपकोट से आए लोक कलाकारों के नाम रही।

विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्य अतिथि दान सिंह बोहरा और विशिष्ट अतिथि शीष राम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। शिखर हिमालय जन सांस्कृतिक कला समिति कपकोट के दल नायक किशोर कांछा के नेतृत्व में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन


गोपाल चम्याल, मनोज शास्त्री, कमल पंत, बबलू, रवि, सीमा, सुमन, आरती आदि कलाकारों ने ईश वंदना के बाद ‘परदेश जान लै पहाड़ छूटि ग्यो, पहाड़ छूटि ग्यो’ तथा रानीखेत राम ढोला, घाम-घाम तलि के जान, डीडीहाट की छमना छोरी आदि की शानदार प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गुरू गोरखनाथ पब्लिक स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने भी कुमाऊंनी नृत्य और अंग्रेजी नाटिका की प्रस्तुति दी। महोत्सव समिति अध्यक्ष विपिन जोशी, मदन पांडेय, राजेश पांडेय, महा सिंह, देवेंद्र जोशी, नवीन जोशी, राजेंद्र सिंह आदि ने कलाकारों का हौसला बढ़ाया। महोत्सव के अंतिम दिन लकी ड्रा का आयोजन भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed