फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Guest teacher upset over not paying honorarium

Champawat News: मानदेय नहीं दिए पर अतिथि शिक्षक बिफरे

Tue, 28 Jan 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 28 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Guest teacher upset over not paying honorarium
चंपावत। मानदेय को लेकर अतिथि शिक्षकों की ओर से एक ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि उनसे काम तो पूरा लिया जाता है लेकिन मानदेय देने में कंजूसी की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

अतिथि शिक्षकाें का कहना है कि जिले के सुदूरवर्ती इलाकों में शिक्षा व्यवस्था संभाल रहे अतिथि शिक्षकों के साथ शिक्षा विभाग भद्दा मजाक कर रहा है। शिक्षा विभाग के मौखिक आदेशों के अनुसार अतिथि शिक्षकों को दीर्घकालीन अवकाशों का मानदेय न देने की बात की जा रही है। इसके अलावा एक महीने के अवकाश वाले विद्यालयों में दिसंबर का मानदेय छह दिन का कटा हुआ मिला है। जबकि महानिदेशक के 22 जुलाई 2024 को जारी पत्र के अनुसार ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराने पर मानदेय आहरित करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

इसी अनुसार मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत की ओर से भी 27 जुलाई 2024 को आदेश निकालकर अतिथि शिक्षकों को दीर्घकालीन अवकाश अवधि का मानदेय भुगतान करने के लिए आदेशित किया गया है। इसके बावजूद अतिथि शिक्षकों का माह दिसंबर का छह दिन का मानदेय काट लिया गया है और 15 दिन के अवकाश वाले विद्यालयों में जनवरी का मानदेय नहीं देने के आदेश दिए गए हैं। अल्प मानदेय में अध्यापन कार्य कर रहे अतिथि शिक्षकों का पारिवारिक भरण-पोषण में कठिनाई आ रही है। इस कटौती से मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथि शिक्षक विद्यालयों में विभिन्न कार्यभार संभाल रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से आर्थिक छलावा उनके साथ किया जा रहा है। मैदानी और पर्वतीय क्षेत्र के अतिथि शिक्षक इससे प्रभावित हो रहे हैं। बैठक का संचालन चंचल सिंह कुंवर ने किया। दिनेश चंद्र, विनोद तितियाल, ललित मोहन, सुरेंद्र कुमार, पुष्पण, रंजु, पवन, मानसी, कमला, राजेंद्र, हेमा, सुधीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed