फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Guerrillas left for Doon for adjustment

Champawat News: समायोजन के लिए गुरिल्ले दून रवाना

Sun, 16 Feb 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 16 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Guerrillas left for Doon for adjustment
चंपावत। सैन्य प्रशिक्षित गुरिल्ला राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पदाें पर समायोजन को लेकर देहरादून कूच कर गए हैं। रविवार को चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट, टनकपुर, बनबसा के गुरिल्ले 60 वर्ष तक के गुरिल्लों को नौकरी, मृतक आश्रितों के साथ ही बुजुर्ग गुरिल्लों को पेंशन की मांग के साथ नारेबाजी करते हुए रोडवेज के बसों से देहरादून के लिए निकल गए हैं।
विज्ञापन

गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष ललित बगौली ने बताया कि अपने-अपने नजदीकी रोडवेज स्टेशनों से सैकड़ों की संख्या में गुरिल्ला स्वयं सेवक नौकरी और पेंशन आदि की मांग को लेकर देहरादून जैन धर्मशाला में इकट्ठा हो रहे हैं। इसके बाद सीएम आवास कूच, अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन सहित अन्य सभी आवश्यक कार्यक्रम तय किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बेरोजगार गुरिल्लों की राज्य सरकार के साथ इस बार आर या पार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन

जिले से एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला ने देहरादून कूच किया
टनकपुर (चंपावत)। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन के कई सदस्यों ने देहरादून कूच किया। संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि नौकरी, पेंशन, आश्रितों को लाभ की मांग लंबे समय से उठा रहे हैं। अभी तक मांगों का कोई ठोस निदान नहीं हुआ है। अब संगठन की ओर से सोमवार 17 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed