{"_id":"68f9048f46b2e9536e0eba43","slug":"gravel-scattered-at-various-places-on-the-chhinkachhina-simalkhet-road-champawat-news-c-229-1-shld1026-130981-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: छिनकाछिना-सिमलखेत सड़क पर जगह-जगह पर बिखरी रोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: छिनकाछिना-सिमलखेत सड़क पर जगह-जगह पर बिखरी रोड़ी
Wed, 22 Oct 2025 09:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 22 Oct 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
पाटी विकासखंड की बदहाल छिनकाछिना-सिमलगेखत सड़क। स्रोत : स्थानीय
पाटी (चंपावत)। विकासखंड के छिनकाछिना से सिमलखेत को जोड़ने वाली निर्माणाधीन 16 किमी सड़क का निर्माण कार्य वाहन चालकों और ग्रामीणों के लिए परेशानियों का कारण बना हुआ हैं। सड़क पर कई बार दोपहिया वाहन सवार चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों और वाहन चालकों का आरोप है कि छह माह पूर्व निर्माण एजेंसी ने सड़क खोदकर सड़क पर रोड़ी बिछाकर काम बंद कर दिया था। तब से ही लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। स्थानीय कैलाश सिंह, संजय कुमार, राहुल कुमार ने बताया कि सड़क पांच गांवों को जोड़ती है। इन गांवों की आबादी करीब दो हजार से अधिक है। पीएजीएसवाई लोहाघाट के अधिशासी अभियंता बीसी नैनवाल ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य गतिमान है। शीघ्र ही लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
कोट
सड़क बदहाल होने से आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दर्जनों दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो गए हैं। बारिश में तो सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल होता है। - विजय कुमार, स्थानीय
कोट
छह माह पूर्व कार्यदायी संस्था ने काम अधूरा छोड़ दिया था। अब ऐसे में चौपहिया वाहन चालकों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। कुछ दिन पूर्व एक कार चालक नीचे खाई में गिरने से बच गया। - दीपक कुमार, स्थानीय