फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Grassroots mobilized against Animal Husbandry Department

पशुपालन विभाग के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण

Thu, 21 Dec 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Thu, 21 Dec 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Grassroots mobilized against Animal Husbandry Department
नरियालगांव में पशु पालन विभाग के खिलाफ धरने में बैठे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
 जिले के नरियालगांव के ग्रामीण पशुपालन विभाग के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने नरियालगांव पशु प्रजनन केंद्र में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी विरोध में धरना प्रदर्शन जारी रखा। ग्रामीणों ने पशु पालन विभाग के खिलाफ केंद्र में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि जब विभाग ने पशु प्रजनन केंद्र खोलने के लिए जमीन मांगी थी, उस समय केंद्र में स्थानीय लोगों को रोजगार देने का करार हुआ था। लेकिन वर्तमान में विभाग की ओर से बाहर के लोगों को नौकरी दी जा रही है।
विज्ञापन


पशु प्रजनन केंद्र में आउट सोर्सिग से बाहरी लोगों की नियुक्ति के विरोध में नरियालगांव, लमौती, खेतार नरियाल, खेतार उखेड़ा, भगानाभंडारी, द्यायारतोली आदि के ग्रामीणों ने पशु प्रजनन केंद्र के बाहर दूसरे दिन भी धरना दिया। नरियालगांव के ग्राम प्रधान राजू नरियाल का कहना है कि क्षेत्र के लोगों ने पशुपालन विभाग को अपनी उपजाऊ जमीन दी है। लेकिन अब विभाग पूर्व में किए गए करार से हटकर आउट सोर्सिंग से कर्मचारियों की नियुक्ति कर रहा है। जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। विरोध करने और धरना देने वालों में ईश्वरी देवी, दीपा जोशी, त्रिलोकी देवी, माया देवी, पार्वती देवी, बसंत खर्कवाल, नवीन नरियाल, उमेश नरियाल, हेम नरियाल, प्रकाश नरियाल, दिनेश जोशी, उमेश जोशी, हेम जोशी, नवीन जोशी, लालमणि जोशी, प्रकाश जोशी, विनोद राम, गिरीश राम, नारायण दत्त आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन


सहायक निदेशक स्तर से हुई है आठ अनुसेवकों की तैनाती
चंपावत। नरियालगांव पशु प्रजनन केंद्र के प्रभारी डा.एचसी जोशी का कहना है कि केंद्र में आउट सोर्सिंग से नहीं बल्कि सहायक निदेशक कार्यालय स्तर से आठ अनुसेवकों की तैनाती हुई है। इन विभागीय अनुसेवकों की तैनाती उच्च न्यायालय के निर्देश पर सहायक निदेशक स्तर से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed