फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Government property Khurdburd in Banbasa

Champawat News: बनबसा में सरकारी संपत्ति खुर्दबुर्द

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Government property Khurdburd in Banbasa
बनबसा में इसी जगह पर था पुराना सेल्स टैक्स बैरियर। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। बाजार से एनएचपीसी परिसर की ओर जाने वाले व्यस्ततम मार्ग किनारे बनी जीर्णशीर्ण सरकारी संपत्ति गायब हो गई। इसमें हट के दो कमरे, टिन की छत, एंगल, पाइप, लोहे की जालियां और ईंट तक शामिल थी।
विज्ञापन

कभी नेपाल के साथ होने वाले व्यापार के लिए यहां सेल्स टैक्स महकमे ने बैरियर बनाया था लेकिन सेल्स टैक्स विभाग ने वर्ष 2013 में बैरियर हटा लिए थे। इसके बाद आबकारी विभाग भी कई बार इसी जगह पर बैरियर लगा चेकिंग करता था। वर्ष 2014 में तत्कालीन विधायक हेमेश खर्कवाल एवं एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने इसी जगह को बनबसा में गैस गोदाम के लिए प्रस्तावित किया था लेकिन इधर कुछ दिनों से बैरियर गायब है।
विज्ञापन

इस भूमि का स्वामित्व तो यूपी सिंचाई विभाग का है लेकिन जीर्णशीर्ण बैरियर की जानकारी उन्हें भी नहीं है। सेल्स टैक्स के एसी संतोष कुमार ने बताया कि वर्ष 2013 में बैरियर बंद कर दिए गए थे। पुराने बैरियर को खुर्दबुर्द करने की जानकारी विभाग को नहीं है। हालांकि एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने जांच कराने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed