फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Got DB Chand Thane gaurav honors

डीबी चंद को मिला ठाणे गौरव सम्मान

Wed, 03 Oct 2018 09:56 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)। Updated Wed, 03 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
Got DB Chand Thane gaurav honors
महाराष्ट्र के लोनिवि मंत्री से ठाणे गौरव पुरस्कार प्राप्त करते डीबी चंद। - फोटो : अमर उजाला
चंद परिवार फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष डीबी चंद को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुंबई के ठाणे गौरव सम्मान से नवाजा गया है। डीबी चंद इस सम्मान को प्राप्त करने वाले पहले उत्तराखंडी हैं।  
विज्ञापन


मुंबई में एक अक्तूबर को महाराष्ट्र की ठाणे नगरपालिका की 36वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री (पीडब्लूडी) एकनाथ शिंदे ने प्रवासी मुंबई वासी डीबी चंद (बनबसा वासी) को ठाणे गौरव सम्मान प्रदान किया। उन्हें यह पुरस्कार उत्कृष्ट सामाजिक कार्य के लिए दिया गया है।
विज्ञापन


 मुंबई में विभिन्न कंपनियों के संचालक डीबी चंद एक समाजसेवी हैं। उन्होंने निर्धन वर्ग के कैंसर पीड़ितों के उपचार के लिए ग्लोबल विजन कैंसर केयर एवं सामाजिक संस्था का भी गठन किया है। अब तक वे इस संस्था के माध्यम से महाराष्ट्र और उत्तराखंड के सैकड़ों निर्धन कैंसर पीड़ितों की मदद कर चुके हैं। यहां पहुंचे चंद परिवार फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव महेश चंद ने बताया कि ठाणे गौरव सम्मान अभी तक केवल महाराष्ट्र वासियों को ही दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीबी चंद पहले प्रवासी उत्तराखंडी हैं, जिन्हें यह सम्मान मिला है। इस मौके पर महाराष्ट्र के सांसद श्रीकांत शिंदे, महापौर मीनाक्षी शिंदे, विधायक निरंजन डावखरे के अलावा चंद परिवार फाउंडेशन के पदाधिकारी मौजूद थे। फाउंडेशन के राष्ट्रीय सहसचिव उत्तम चंद, उर्मिला चंद, डॉ. जनक चंद, हरीश चंद हैसियत, भानी चंद आदि ने खुशी का इजहार जता मिष्ठान वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed