{"_id":"695954d8416710493102a7b4","slug":"goswami-became-the-president-and-dr-arya-became-the-general-secretary-champawat-news-c-229-1-shld1007-133775-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गोस्वामी अध्यक्ष और डॉ. आर्य महामंत्री बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गोस्वामी अध्यक्ष और डॉ. आर्य महामंत्री बने
Sat, 03 Jan 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। साहित्य चेतना मंच की ओर से दयानंद इंटर काॅलेज में काव्य और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मंच के अध्यक्ष गोस्वामी की अध्यक्षता और अहमद उजैर अंसारी के संचालन में हुई गोष्ठी में साहित्यकारों ने नव वर्ष के स्वागत में रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस दौरान मंच का पुनर्गठन कर अध्यक्ष गंगा गिरि गोस्वामी और महामंत्री डॉ. मनुश्रवा आर्य को चुना गया। इसके अलावा सलाहकार डॉ. मदन मोहन गहतोड़ी, संरक्षक डॉ. दिनेश शास्त्री, उपाध्यक्ष उमा शंकर गंगवार, सदस्य किशोर बिष्ट बनाया गया। जोध सिंह भंडारी, कृष्ण तिवारी, अंसारी आदि को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन