फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gorkha opposes putting leftovers in the cemetery

गोरखा समुदाय ने कब्रिस्तान में कूड़ा डालने का किया विरोध

Tue, 06 Dec 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Tue, 06 Dec 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
Gorkha opposes putting leftovers in the cemetery
गोरखा समुदाय ने कब्रिस्तान में कूड़ा डालने का किया विरोध - फोटो : अमर उजाला
गोरखा समुदाय के लोगों ने गैस गोदाम के पास उनके कब्रिस्तान (संतदेश) में कूड़ा डालने पर नगर पंचायत के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने शीघ्र यहां फैली गंदगी को न उठाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


नगर पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बरसात में गिरे पेड़ों को न हटाने पर वन विभाग के प्रति भी आक्रोश जताया।

मंगलवार को विपिन गोरखा के नेतृत्व में गोरखा नगर के युवाओं ने कहा कि कब्रिस्तान को जाने वाले गैस गोदाम के पास बनी गेट के सामने लोगों ने कूड़ा ही कूड़ा फैला दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर जल्द से कूड़ेे का निस्तारण नहीं किया गया, तो सभी युवा नगर पंचायत के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि कई महीनों पूर्व कब्रिस्तान पर देवदार के पेड़ गिरे हुए हैं। इससे आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश और राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश कुमार ने मौका मुआयना किया। इस मौके पर शरद गोरखा, सचिन, शनि, मनीष थापा, अमन, रवि गोरखा, प्रकाश, शेखर गोरखा आदि मौजूद रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed