फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Goodwill run on World Olympic Day

Champawat News: विश्व ओलंपिक दिवस पर लगाई सद्भावना दौड़

Fri, 23 Jun 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 23 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Goodwill run on World Olympic Day
विश्व ओलंपिक डे पर टनकपुर में सद्भावना दौड़ में शामिल पूर्व विधायक महेश नेगी, हेमेश खर्कवाल व ओल
टनकपुर (चंपावत)। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता और सद्भावना दौड़ के साथ विश्व ओलंपिक दिवस कार्यक्रम संपन्न हो गया। शुक्रवार को विश्व ओलंपिक दिवस पर आयोजित सद्भावना दौड़ में बड़ी संख्या में प्रदेशभर के खिलाड़ियों, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने ड्रग फ्री हेल्दी लाइफ जैसे नारे लगाकर युवाओं को नशे से दूर रहने को प्रेरित किया गया। इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सद्भावना दौड़ का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दौड़ में शामिल धावकों को रवाना किया। स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ पिथौरागढ़ चुंगी चौराह, पीलीभीत चुंगी चौराह होते हुए एफसीआई मार्ग से वापस स्टेडियम पर संपन्न हुई। दौड़ में पूर्व विधायक महेश नेगी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद रजवार, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, महासचिव डॉ. डीके सिंह, सीओ अविनाश वर्मा, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट, स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, लक्ष्मण सिंह पाटनी, संजय साह, ललित कुंवर, सूरज पांडेय, आशा पांडेय, रेखा पांडेय, पवनेश पाटनी, संग्राम सिंह यादव, सतीश जोशी, दीपक पचौली, इमरान अली, विकास जोशी, मनीषा जोशी, चंपा मटियानी, अवतार सिंह, विजय कुमार, शेर सिंह शेरू, चंदन मेवाड़ी, अमन जोशी, सुनील जोशी समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि और नागरिकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

देखने लायक था खिलाड़ियों का उत्साह
ओलंपिक दिवस पर सद्भावना दौड़ के दौरान हुई बारिश में भी खिलाड़ियों का उत्साह नहीं डिगा। बारिश की फुहारों के बीच खिलाड़ी सुबह से ही स्टेडियम पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह तक चलीं प्रतियोगिताएं
विश्व ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में गत 16 जून से आयोजित हुई विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर के करीब पांच हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ती पत्र, मेडल, टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षकों और आयोजन में सहयोगियों को भी टी-शर्ट प्रदान की गई।
बाल कलाकारों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
विश्व ओलंपिक दिवस कार्यक्रम के समापन बाल कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। बाल कलाकारों ने छोलिया नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। लोहाघाट के वरिष्ठ खिलाड़ी प्रहलाद सिंह मेहता आदि ने बाल कलाकरों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया।


टनकपुर के लिए इतिहास बना आयोजन : डॉ. सिंह
टनकपुर। विश्व ओलंपिक दिवस कार्यक्रम की सफलता से उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि टनकपुर में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने किसी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जो यहां के लिए इतिहास बन गया है। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed