फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Good news: Milk ATM will be set up in Champawat

अच्छी खबर : चंपावत में लगेगा दुग्ध एटीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Good news: Milk ATM will be set up in Champawat
Good news: Milk ATM will be set up in Champawat
चंपावत। मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना (सीएमबीएडीपी) के तहत चंपावत जिला मुख्यालय में दुग्ध एटीएम लगाया जाएगा। करीब दस लाख रुपये की लागत से एटीएम लगने के बाद उपभोक्ता मर्जी के मुताबिक दूध प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

दुग्ध संघ उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मुख्यालय में पहला मोबाइल दुग्ध एटीएम लगाने जा रहा है। उपभोक्ता जब चाहे, जितना चाहे मशीन में पैसा डालकर दूध ले सकते हैं। वर्तमान में नगर क्षेत्र में पिकअप वाहन के माध्यम से दूध की आपूर्ति की जा रही है। लेकिन एक ही वाहन से दूध बिक्री करने से देरी होती है। इसके चलते दुग्ध एटीएम लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इस एटीएम में एक बार में 500 लीटर दूध का भंडारण किया जा सकता है। न्यूनतम दस रुपये का भुगतान कर मशीन से दूध लिया जा सकता है।
मुख्यमंत्री बीएडीपी योजना के तहत 10 लाख रुपये की लागत से मशीन खरीदी गई है। इसमें जरूरी उपकरण लगाए जा रहे हैं। कुछ दिनों में मशीन चंपावत में लगा दी जाएगी। इससे पूर्व दुग्ध संघ की ओर से लोहाघाट और टनकपुर में मिल्क एटीएम सुविधा दी जा रही है। - अरुण टम्टा, प्रबंधक दुग्ध संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेले में लगाई जाएंगी दो सॉफ्टी आइसक्रीम मशीनें
चंपावत। दुग्ध संघ की ओर से पूर्णागिरि मेले में दो सॉफ्टी आइसक्रीम मशीनें लगाई जाएंगी। लोहाघाट, पाटी और बाराकोट विकासखंड में भी आंचल सॉफ्टी आइसक्रीम मशीनें लगाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी के अनुसार सभी चयनित स्थानों पर जल्द ही आइसक्रीम बनाने की मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी। पूर्णागिरि मेले के दौरान दुग्ध संघ ठूलीगाढ़ और भैरव मंदिर में विभागीय स्टाल लगाकर दुग्ध उत्पादों की बिक्री भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed