फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Goljyu court Dirt

गोलज्यू दरबार के पास गंदगी का अंबार

Wed, 17 Feb 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला,चंपावत Updated Wed, 17 Feb 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Goljyu court Dirt

स्वच्छता अभियान के बीच शहर के कुछ हिस्सों में गंदगी का आलम है। इंसाफ के मंदिर गोलज्यू दरबार के पास भी गंदगी का अंबार लगा है। इसे लेकर मंदिर के पुजारी सहित इलाके के नागरिकों ने नगर पालिका को ज्ञापन भेजकर गंदगी दूर करने की मांग की है।

विज्ञापन


गोलज्यू मंदिर के पुजारी जगेंद्रनाथ का कहना है कि इंसाफ का यह मंदिर इलाके का प्रमुख तीर्थस्थल है, मगर यहां सफाई की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। मंदिर के प्रवेशद्वार और आसपास सफाई नहीं होने से बाहर से आने वाले तीर्थयात्री ही नहीं स्थानीय लोग भी गंदगी से दो-चार हो रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि गर्मी का सीजन भी सिर पर है, ऐसे में गंदगी की वजह से बीमारियां का खतरा बढ़ रहा है। जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं करने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन में दिनेशनाथ गोस्वामी, हेत सिंह भंडारी, प्रदीप भट्ट, प्रकाशनाथ, रामनाथ आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन


उधर, नगर पालिका का कहना है कि पर्यावरण मित्रों की कमी की वजह से सफाई प्रभावित होती है। अलबत्ता पालिका ने इलाके को जल्द साफ करने का भरोसा नागरिकों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed