फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gold Wins For Sketing in Banbasa

बनबसा के तीन बच्चों ने राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग में जीता स्वर्ण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gold Wins For Sketing in Banbasa
जिया ज्याला। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। चंदनी गांव निवासी मर्चेंट नेवी में कार्यरत ओंकार सिंह ज्याला के एक पुत्र एवं दो पुत्रियों ने राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर बनबसा समेत चंपावत जिले का नाम रोशन किया है। उनका दुबई में प्रस्तावित रोलर स्केटिंग अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ है।
विज्ञापन

गोवा में आयोजित राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में ओंकार ज्याला के पुत्र दिव्यांश ज्याल ने नौ वर्ष के आयु वर्ग, उनकी पुत्री जिया ज्याला ने 13 वर्ष एवं अजीता ज्याल ने 11 वर्ष के आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में देशभर के बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इन बच्चों को लाइव स्पीड एकेडमी के कोच संतोष कुमार मिश्रा और प्रफुल्ल खरात ने प्रशिक्षित किया है।
विज्ञापन

कोच संतोष कुमार ने बताया कि अब मार्च में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए भी स्पर्धा होगी। इसके लिए भी यह तीनों बच्चे तैयारी कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, चंदनी के ग्राम प्रधान अनिल प्रसाद, पूर्व प्रधान निर्मला मौनी, गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, सभासद शकील अहमद मंसूरी, फुटबाल कोच आरबी मल्ल, पवन कापड़ी आदि ने इन बच्चों को बधाई दी है।

अजिता ज्याला। संवाद

अजिता ज्याला। संवाद- फोटो : TANAKPUR

दिव्यांश ज्याला। संवाद

दिव्यांश ज्याला। संवाद- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed