फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   God's champion in sprint Lohaghat

फर्राटा में लोहाघाट का परमेश्वर बना चैंपियन

Wed, 07 Dec 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 07 Dec 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
God's champion in sprint Lohaghat
चंपावत में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में युवा कल्याण विभाग की ओर से हुए खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता जारी है। बुधवार को दूसरे दिन जिला स्तरीय अंडर-14 बालक वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में लोहाघाट के परमेश्वर ढेक पहले स्थान में रहे। बाराकोट के करन सिंह दूसरे और लोहाघाट के निखिल देव तीसरे स्थान पर रहे।

400 मीटर में लोहाघाट के रोहित बिष्ट, चंपावत के रवींद्र महर और बाराकोट के रवींद्र बोहरा, लंबी कूद  में चंपावत के योगेश बोरा, बाराकोट के अमित सिंह और संजय सिंह, गोला फेंक में लोहाघाट के रोहित भंडारी, बाराकोट के प्रेम सिंह और लोहाघाट के रितिक  बोहरा पहले तीन स्थान पर रहे। 100 गुना चार रिले रेस में लोहाघाट ब्लाक पहले, चंपावत दूसरे और बाराकोट तीसरे स्थान में रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में बाराकोट पहले, चंपावत दूसरे और लोहाघाट ब्लाक तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


निर्णायक महेंद्र बोरा, प्रदीप बोरा, प्रकाश जोशी, चंदन अधिकारी, रचित वल्दिया, दिनेश नेगी, रघुराज देउपा, अमित वर्मा आदि ने सहयोग दिया। जबकि युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत, बीएस रावत, एनके जोशी, अश्विनी चौहान, मुन्ना राय,  त्रिलोचन, नवीन, ओमप्रकाश आदि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जिला युवा  कल्याण अधिकारी हरीश जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को अंडर-17 बालकों की खेलकूद प्रतियोगिता के साथ समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed