फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Given help to the family and injured

च्यूरानी हादसे के मृतकों के परिजनों और घायलों को बांटी सहायता राशि

Sun, 30 Jun 2019 10:17 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो  लोहाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 30 Jun 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
Given help to the family and injured
वाहन दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों को सहायता राशि के चैक वितरित करते लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक समिति बाराकोट के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी। - फोटो : अमर उजाला

27 जनवरी को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर च्यूरानी के पास पिकअप दुर्घटना में मारे गए मिरतोली के लोगों के परिजनों और घायलों को लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक समिति बाराकोट की ओर से सहायता राशि बांटी गई। समिति की ओर से नौ मृतकों और घायलों के परिजनों को 6.05 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। 

विज्ञापन


रविवार को मिरतोली के ग्राम प्रधान लक्ष्मी दत्त जोशी की अध्यक्षता में सहायता राशि का वितरण किया गया। लड़ीधुरा समिति के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि नौ मृतकों के परिजनों को 4.20 लाख और 12 घायलों को 1.85 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी गई जिसमें आर्थिक रूप से बेहद कमजोर खीम चंद्र, प्रकाश सिंह, तारा दत्त के परिजनों को एक-एक लाख और त्रिलोक सिंह, सुरेश चंद्र, खीमानंद, कृष्ण चंद्र, दलीप सिंह, गणेश सिंह के परिजनों को 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
विज्ञापन


जबकि घायल भूपाल सिंह, बिशन सिंह को 30-30 हजार, भवान सिंह, राजू अधिकारी को 25, खीम सिंह को 20, लालमणि, लाल सिंह को 15-15, कमल सिंह, दीपेंद्र, जगत सिंह, दीवान सिंह, गणेश  सिंह, को पांच पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इस मौके पर रितेश वर्मा, जगदीश अधिकारी, प्रदीप ढेक, नवीन चंद्र जोशी, रमेश चंद्र जोशी, मनोज वर्मा, राम प्रसाद कालाकोटी, राकेश बोरा, त्रिभुवन उपाध्याय, दीनू अधिकारी, राजू अधिकारी, विनोद अधिकारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगेंद्र जोशी ने निभाई अहम भूमिका
लोहाघाट (चंपावत)। लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने अपने सहयोगियों के साथ सहायता के लिए मुहिम शुरू की। मुहिम के तहत लोगों के सहयोग से छह लाख पांच हजार रुपये की धनराशि एकत्र की गई। नगेंद्र के नेतृत्व में व्हाट्सअप, फेसबुक का सहारा लेने के साथ पूरे जिले में जाकर पीड़ितों के लिए लोगों से सहायता राशि जुटाई गई।


नगेंद्र जोशी ने 20 दिन का अवकाश लेकर आर्थिक सहायता जुटाने में अहम भूमिका निभाई। नगेंद्र ने पीड़ितों को सहयोग राशि देने वाले सभी विभागों, कर्मचारियों, व्यापारियों, लोगों के प्रति आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed