फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Give strength to the organization with solidarity traders: Naveen Verma

एकजुटता के साथ संगठन को ताकत दें व्यापारी: नवीन वर्मा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Give strength to the organization with solidarity traders: Naveen Verma
चंपावत व्यापार मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते प्रांतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष न? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता और सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने व्यापारियों को एकजुटता के साथ काम करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नव निर्वाचित व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष विजय चौधरी, उपाध्यक्ष सतीश तिवारी, महामंत्री नवल जोशी और कोषाध्यक्ष केदार जोशी ने व्यापारियों के हित में काम करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

विधायक कैलाश गहतोड़ी ने व्यापारियों का सहयोग करने के साथ कारोबार के विस्तार में प्रयास करने का आश्वासन दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने जिम्मेदारी निभाने के साथ अधिकारों के प्रति एकजुट रहने का व्यापारियों से आह्वान किया। व्यापार मंडल प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश जोशी, प्रांतीय सचिव शंकर लाल वर्मा, बीडी जोशी, बीसी जोशी, शंकर पांडेय आदि ने भी विचार रखे। संगीत सेवा समिति ने विनय जोशी के निर्देशन में स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 31 सीपीटी 09पी
कार्यक्रम में मौजूद थे ये व्यापारी:
व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष मनोज गर्ग, लोहाघाट व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, नारायण गड़कोटी, बसंत सिंह तड़ागी, विक्रम सिंह खाती, दीवान सिंह बोरा, प्रकाश राय, गौरव पांडे, सविता गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed