{"_id":"693f0aaa92fffcbc4b037d76","slug":"girls-residential-school-students-went-on-an-educational-tour-champawat-news-c-229-1-shld1007-132976-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बालिका आवासीय स्कूल की छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बालिका आवासीय स्कूल की छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण
Mon, 15 Dec 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल की छात्राओं के दल ने काशीपुर के आईआईएम, रामनगर और रानीखेत में कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर का शैक्षिक भ्रमण किया। स्कूल की वार्डन प्रेमा ठाकुर ने बताया कि कक्षा 9 और 11 की 60 छात्राओं का दल सबसे पहले काशीपुर के आईआईएम पहुंंचा। वहां छात्राओं को संस्थान में प्रवेश के लिए तैयारी, स्किल्ड कोर्स और नॉन स्किल्ड कोर्स के बारे में जानकारी दी गई। संस्थान के एचआर संजय कुमार सिंह ने सहयोग किया। इसके बाद बच्चों ने रामनगर का भ्रमण करने के बाद रानीखेत में कुमाऊं रेजिमेंट के सेंटर और संग्रहालय को देखा। रेजिमेंट के कमांडर सुभाष कुमार यादव से मिले। इसके बाद जापान की तकनीक से बना पहला वन देखा। छात्राओं ने गोल्फ ग्राउंड का भ्रमण भी किया। इसके बाद कैंची धाम में दर्शन किए। भ्रमण दल में वार्डन के साथ रेनू वाल्दिया, रेनू कांडपाल, सोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन