फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Girls Day in Champawat

बालिकाओं को शिक्षा के साथ अधिकारों की जानकारी होना जरूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Girls Day in Champawat
जीजीआईसी में छात्राओं को कानूनी जानकारी देते सिविल जज रजनीश मोहन। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
चंपावत/टनकपुर। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभागी छात्राओं को सम्मानित किया गया। सीडीपीओ लक्ष्मी पंत ने बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य, विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के साथ ही अपने अधिकारों की भी जानकारी होनी चाहिए। बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पा चौधरी ने बालिकाओं की निबंध प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं के नाम का बोर्ड देकर घर की पहचान बेटी के नाम करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएससी परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर किरण जोशी, कमला मर्तोलिया, केंद्र प्रशासक नेहा गौड़ चंद, ज्योति जोशी, दीपक सिंह बोहरा, पुष्पा चौधरी, प्रेरणा, निर्मला आदि रहे।
एलआरआरबीएस जीजीआईसी टनकपुर में हुई गोष्ठी में छात्राओं को कानूनी जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि सिविल जज रजनीश मोहन ने छात्राओं को कानूनी अधिकारी, सामाजिक रूढ़िवादी परंपरा के तहत मानव तस्करी, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, शिक्षा, समुचित पोषण, घरेलू हिंसा रोकने की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बालिका दिवस का उद्देश्य बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूक करना है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या गीता चंद, लीगल एड क्लब प्रभारी पुष्पा जोशी, पैरा लीगल वालंटियर अजय गुरुरानी, रौनक अली, महिला पुलिस कर्मियों ने भी प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed