{"_id":"5e2b26328ebc3e4b44504692","slug":"girl-died-tanakpur-news-hld370876010","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर की चपेट में आने से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिप्पर की चपेट में आने से छात्रा की मौत
विज्ञापन
रमिता भट्ट (फाइल फोटो)।
- फोटो : TANAKPUR
नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में एक साइकिल सवार छात्रा की नेपाली टिप्पर की चपेट में आने से मौत हो गई। छात्रा अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रही थी। दो दिन बाद 27 जनवरी को उसका विवाह होना था। छात्रा की मौत से बौखलाए स्थानीय नागरिकों ने जाम लगा दिया। शुक्रवार को सुरक्षा के तहत भारतीय प्रशासन ने नेपाल जाने वाले वाहन चालकों को सतर्क रहने की हिदायत दी।
नेपाल के कंचनपुर की दशरथ चंद नगरपालिका एक गुरुखोला निवासी रमिता भट्ट (20) जनज्योति कैंपस की स्नातक की छात्रा थी। वह बृहस्पतिवार शाम को साइकिल पर सवार होकर महेंद्रनगर जा रही थी। महेंद्रनगर स्थित चमनचौक के पास नेपाली टिप्पर (1 क 887) की चपेट में आने उसकी मौत हो गई। घटना के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने जाम लगा दिया।
शुक्रवार सुबह नेपाली विद्यार्थी संगठन एवं नागरिकों ने घटना के विरोध में महेंद्रनगर अतरिया रोड पर स्थित जनज्योति चौक पर जाम लगा प्रदर्शन किया। उधर नेकपा (नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी) के क्रांतिकारी माओवादी संगठन की कंचनपुर इकाई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दोषी टिप्पर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और दुर्घटना के कारणों की जांच कर मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।