फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gift on Holi, the thirst of dry fields will be quenched

होली पर सौगात, सूखे खेतों की बुझेगी प्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Gift on Holi, the thirst of dry fields will be quenched
नेपाल सीमा से लगे खिरद्वारी में बना सौर ऊर्जा लिफ्ट सिंचाई योजना। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर (चंपावत)। जिले के इकलौते वनरावत गांव खिरद्वारी को होली का तोहफा मिल गया है। 98 लाख रुपये से बनी सौर ऊर्जा लिफ्ट सिंचाई योजना के पूरे होने से 155 की आबादी वाले गांव के सूखे खेतों को सिंचाई की सुविधा मिल गई है।
विज्ञापन

उपजाऊ जमीन होने के बावजूद खिरद्वारी गांव में सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं है। वित्त वर्ष 2021-22 की जिला योजना से गांव के लिए सौर ऊर्जा सिंचाई योजना मंजूर की गई थी। 98 लाख रुपये की इस योजना को नलकूप खंड टनकपुर ने एक साल से कम समय में पूरा कर लिया है। इस योजना में सिंचाई के लिए 35 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाए गए हैं। सौर ऊर्जा से ट्यूबवेल चलने से किसानों को बिजली के बिल और डीजल में होने वाले खर्च से भी निजात मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

सौर ऊर्जा सिंचाई योजना को एक साल से कम समय में पूरा कर लिया गया है। इस सिंचाई योजना से 50 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र की सिंचाई हो सकेगी। - जितेंद्र कुमार, जेई, नलकूप खंड, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल बारिश पर आश्रित है 83 प्रतिशत खेत
चंपावत। चंपावत जिले में खेतों में सिंचाई के लिए किसान अब भी बारिश पर आश्रित है। पहाड़ी क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा की भारी कमी है। जिले में सिर्फ 17 प्रतिशत खेतों में ही सिंचाई की व्यवस्था है। सिंचाई के साधनों की कमी किसानों की मेहनत पर पानी फेर रही है। जिले में 16610 हेक्टेयर क्षेत्र में खेती होती है लेकिन सिंचाई की सुविधा बमुश्किल 2835 हेक्टेयर क्षेत्र में है। सिंचाई के साधनों की कमी किसान की मेहनत पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed