{"_id":"68cc3a2529d656ba800a8647","slug":"gic-won-the-football-match-by-3-2-champawat-news-c-229-1-cpt1001-129564-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जीआईसी ने 3-2 से जीता फुटबाल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जीआईसी ने 3-2 से जीता फुटबाल मैच
Thu, 18 Sep 2025 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
गोरलचौड़ मैदान में फुटबाल के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी।स्रोत: आयोजक
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में स्पोर्ट्स क्लब चंपावत की ओर से मिनी गोरल कप अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता जारी है। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता में माउंट कार्मल और जीआईसी चंपावत के बीच मैच खेला गया। इसमें जीआईसी ने 3-2 से माउंट कार्मल को मैच हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। जीआईसी की ओर से नीरज, कैलाश और तनुज ने जबकि माउंट कार्मल की ओर से अनिरूद्ध व इशान ने गोल किए। मैच में संदीप, करन, हार्दिक धौनी और नितिन महर, रितेश, दीपक रेफरी रहे। संवाद
विज्ञापन