फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   GIC Madhyagangol students upset due to drinking water problem

पेयजल समस्या से जीआईसी मध्यगंगोल के छात्र-छात्राएं परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
GIC Madhyagangol students upset due to drinking water problem
जीआईसी मध्य गंगोल में मध्याहन भोजन बनाने के लिए डेढ किमी दूर से पानी ढोकर लाती भोजन माता। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड पाटी के जीआईसी मध्यगंगोल में पेयजल संयोजन नहीं होने से छात्र-छात्राओं के साथ ही स्टाफ को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भोजनमाताओं को मिड-डे-मील का भोजन बनाने के लिए सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में पेयजल संयोजन नहीं होने से दिक्कत हो रही है। भोजनमाता हेमा देवी एवं शांति देवी का कहना है कि उन्हें भोजन बनाने के लिए लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर से सिर पर बाल्टी रखकर पानी लाना पड़ता है। छात्र-छात्राओं को हाथ धोने एवं बर्तनों को साफ करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। छात्र-छात्राएं बर्तनों को घर जाकर साफ करते हैं।
विज्ञापन

पेयजल संयोजन न होने से पीने के पानी के लिए छात्र-छात्राओं के अलावा स्टाफ को काफी दिक्कतें हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत शौचालय में पानी नहीं होने के कारण हो रही है। छात्र-छात्राओं को शौैच आदि के लिए विद्यालय से बाहर लोगों के व्यक्तिगत शौचालय पर जाना पड़ता है। शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष दरबान सिंह का कहना है कि यदि विद्यालय में पेयजल संयोजन जल्द नहीं लगाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र आर्य का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजे जा चुके हैं लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed