फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ghatotkach mahotsav starts with kalash yatra

कलश यात्रा, झांकियों के साथ घटोत्कच महोत्सव का शुभारंभ 

Thu, 18 Oct 2018 10:45 PM IST
उजाला ब्यूरो चंपावत।
उजाला ब्यूरो चंपावत। Updated Thu, 18 Oct 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
ghatotkach mahotsav starts with kalash yatra
घटोत्कच महोत्सव में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। अ - फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय के समीपवर्ती चौकी ग्राम पंचायत के घटोत्कच मंदिर में बृहस्पतिवार को विधिवत घटोत्कच महोत्सव का शुभारंभ हुआ। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। विधायक ने महोत्सव स्थल विस्तारीकरण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं ने कुमाऊंनी परिधान में भव्य कलश यात्रा निकाली। सनशाइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मोस्टा चौकी, तल्ली चौकी से घटकू मंदिर तक झांकी निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पांडव, घटोत्कच, शिव-पार्वती, हिडिंबा समेत तमाम देवी देवताओं का रूप धरा। इस दौरान महोत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। 
विज्ञापन


महोत्सव कमेटी अध्यक्ष मनमोहन सिंह की अगुवाई में पुरोहित कमल पांडेय और हरीश पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. बीसी जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, भगवत राय, शंकर पांडेय, सज्जन वर्मा, अमरनाथ वर्मा, कै. बंदु सिंह मौनी, पूर्व प्रमुख बहादुर फर्त्याल, कैलाश अधिकारी, मणिप्रभा तिवारी, मोहन अधिकारी, देवी दत्त जोशी, योगेश पुनेठा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed