फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Getting rang, rang Murali Mohan is your ...

बजी रही, मोहन तेरी मुरली बजी रही...

Sat, 19 Mar 2016 10:37 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 19 Mar 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Getting rang, rang Murali Mohan is your ...
बजी रही, मोहन तेरी मुरली बजी रही... - फोटो : अमर उजाला
रामलीला मैदान में होली रंग महोत्सव की धूम मची हुई है। होल्यारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी। श्री राम सेवा समिति अध्यक्ष जीवन मेहता और जीवन गहतोड़ी के संचालन में दूसरे दिन कमेटी के होल्यारों ने ‘बजी रही बजी रही बजी रही, मोहन तेरी मुरली बजी रही, इथ मथुरा उथ गोकुल नगरी, बीच में यमुना बही रही’ होली की शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद गणेश सिंह भंडारी, विक्रम सिंह, केदार सिंह, विक्रम नाथ के नेतृत्व में आए बाराकोट ब्लाक के मऊ गांव के होल्यारों ने ‘कही दी जो रघुनाथ भरत से कह दी जो, दशरथ राजा माछ कटत हैं, अंगूठा लागी फांस भरत से कह दी जै तथा गोपी चंद अमर भये काहे से, माता के समझाये से गोपी चंद अमर भये, मुकुट सिर ताज बिराजे, अंग विभूत रमाये’ से गीत की प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन


कोयाटी खालगढ़ के होल्यारों ने ‘भरतै दीजो राज, केकई राम चले बन से बन को, राजा दशरथ की तीन रनियां, चारों पहरा होय, केकई राम चले बन से बन को तथा भलो भलो जनम लिया श्याम राधिका भलो जनम लियो मथुरा में, कौन पुरी में जनम लियो है, कौन पुरी में बास भयो’ होली प्रस्तुत की। टीम का नेतृत्व बद्री सिंह बोहरा, राम सिंह, उमेद मेहता, जगत सिंह ने किया। राईकोट कुंवर के होल्यारों ने ‘ऐसी पतिव्रत नारी सुलोचन, सती चली बालम संग में, नाग सुता दश कंद पतो हूं, मेघनाद की नारी सुलोचन’ की मनमोहन प्रस्तुति दी। नेतृत्व उमेद कुंवर, प्रदीप बोहरा, उमेद मेहता, जगत कुंवर ने किया। इसके बाद पाटन के होल्यारों ने ‘श्री कृष्ण से मिलने जाये सुदामा, मुट्ठी भर चावल लेकर तथा हरजी बाजत महुआ बीन बांसुरी खेलद यादो राम’ होली प्रस्तुत की। टीम का नेतृत्व आन सिंह बोहरा, जगदीश पाटनी, सुरेश पाटनी, रमेश पाटनी ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र साह, गोविंद बोहरा, देवेंद्र बिष्ट, सीएस ढेेक, एसएस मौनी मौजूद थे। आयोजन समिति की ओर से नगरपंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, मुकेश साह, पीएस मेहता, विपिन वर्मा, गिरीश राय, विमल कलौनी, अमित साह, दीपक जोशी, नवीन जोशी, ईश्वरी साह, जगदीश जोशी, हरीश मेहता, डीडी पांडेय, भगीरथ भट्ट, पीएल साह, शांति वर्मा, किरन पुनेठा, सुधा खर्कवाल, सीता देव, मीनू पुनेठा, किरन पंगरिया, सुधा खर्कवाल, देवकी भट्ट, आशु वर्मा, आनंद पुजारी, पप्पू वर्मा, संजय फर्त्याल ने स्वागत किया।
विज्ञापन


ऋषेश्वर  मंदिर में कोलीढेक के होल्यारों ने गाई होली
ग्रामीण क्षेत्रों में होली की शुरुआत से पूर्व अपने ईष्ट देवता के नाम पर सबसे पहले होली गाई जाती है। कोलीढेक के होल्यारों ने शनिवार को ऋषेश्वर मंदिर में होली गायन किया। महिलाओं ने सती जाये दक्ष राजा घर, कां देवी कां तेरो थान, शिव के मन माही रहे काशी, सागर ताल भराई के नींबू बाग लगाये आदि होलियों का गायन किया। इस अवसर पर सुनीता, आशा, किरन, जानकी, माधवी, अलका, पुष्पा, आशा, मंजू, शीला, सावित्री, कमला समेत तमाम होल्यार मौजूद थीं। उधर सरस्वती एजुकेशन एकेडमी में छात्रों ने बैठकी और खड़ी होली आयोजित की। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी, रिजवाना, शोभा, दीपा, विमला, निकिता, बबीता, विनीता, दीपक आदि ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed