फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   General Manager of Northeast Railway did Annual Inspection of Tanakpur Station

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया टनकपुर स्टेशन का वार्षिक  निरीक्षण

Fri, 15 Feb 2019 10:41 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो   टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो   टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 15 Feb 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
General Manager of Northeast Railway did Annual Inspection of Tanakpur Station
टनकपुर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक और डीआरएम दिनेश कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने शुक्रवार को टनकपुर रेलवे स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उनकी मौजूदगी में नवनिर्मित रनिंग रूम भवन का लोकार्पण भी हुआ। उन्होंने रनिंग रूम की व्यवस्थाओं का भी जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए।  

विज्ञापन


महाप्रबंधक अग्रवाल स्पेशल निरीक्षण यान ट्रेन से अधिकारियों के साथ सुबह साढ़े नौ बजे टनकपुर पहुंचे। उन्होंने स्टेशन के निर्माणाधीन मुख्य भवन के निर्माण कार्य का जायजा लेने के साथ ही नवनिर्मित वाशिंग पिट, प्लेटफॉर्म, रेलवे आवासीय कॉलोनी, यार्ड, टिकट घर, स्टोर रूम, स्टाफ रूम और स्टेशन पर उपलब्ध जन सुविधाओं का निरीक्षण कि.या। उन्होंने अधिकारियों को यात्री सुविधाओं पर विशेष देने के दिशा-निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने नवनिर्मित रनिंग रूम का लोकार्पण लोको पायलट डीएल लॉबी पीलीभीत भगवान स्वरूप से फीता कटवा कर कराया।
विज्ञापन


उन्होंने रनिंग रूम की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने रनिंग रूम की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए इसके लिए अधिकारियों को शाबासी दी। इस मौके पर इज्जतनगर मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह, गोरखपुर से आए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण सुधांशु शर्मा, मुख्य इंजीनियर पीडी शर्मा, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एके पांडेय, मुख्य कार्मिक अधिकारी एलबी राय, मुख्य विद्युत इंजीनियर बेचू राय, मुख्य लेखाधिकारी डीके जयराज, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक एके सिंह, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अलोक सिंह, मुख्य सिगनल एवं संचार इंजीनियर आरके पांडेय, मुख्य सामग्री प्रबंधक आरके यादव, चिकित्सा निदेशक डॉ. राजीव सक्सेना, सुरक्षा आयुक्त एसके सैनी, मुख्य संरक्षा अधिकारी बीआर बिप्लवी, सीपीआरओ संजय यादव, इज्जतनगर मंडल के सीएमएस डॉ. अरुण खुन्नू, उप मुख्य इंजीनियर निर्माण राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय एके मिश्रा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर फर्स्ट संजीव कुमार सिंह, मंडल संरक्षा अधिकारी सीएल साह, मंडल वित्त प्रबंधक अरविंद शर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू, मंडल परिचालन प्रबंधक अनूप कुमार सिंह आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता पर स्टेशन प्रशासन को किया पुरस्कृत   
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल टनकपुर स्टेशन में सफाई व्यवस्था से खुश हुए। उन्होंने स्टेशन प्रशासन को दस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। इसके अलावा नवनिर्मित रनिंग रूम में इंजीनियरिंग और इलैक्ट्रीशियन कार्य से भी प्रभावित हुए। महाप्रबंधक ने दोनों इकाइयों को दस-दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया।  


जनप्रतिनिधियों ने एक्सप्रेस सेवाओं के लिए सौंपे ज्ञापन  
रेलवे महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल का विभिन्न संस्था-संगठनों के लोगों ने स्वागत किया। रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य रोहिताश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी, हरीश हैसियत, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, टनकपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, महामंत्री वैभव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल आदि लोगों ने दिल्ली, देहरादून, लखनऊ, मथुरा के लिए एक्सप्रेस सेवा शुरू करने, टनकपुर में माल गोदाम बनाने, बनबसा को त्रिवेणी का स्टॉपेज स्टेशन बनाने आदि की मांग उठाई। 

  
इस माह शुरू होगी टनकपुर-त्रिवेणी एक्सप्रेस सेवा : रेल महाप्रबंधक  
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर से त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन इसी माह शुरू होगा। जल्द ही टनकपुर से दिल्ली के लिए भी सीधी एक्सप्रेस रेल सेवा शुरू होगी। यह बात पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने पत्रकारों से वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए एक्सप्रेस सेवा के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। यात्रियों की सुविधा, रेल सेवा के विस्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इज्जतनगर डिवीजन के हर स्टेशन में यात्री सुविधाओं के विस्तार का काम तेजी से चल रहा है। महाप्रबंधक ने कहा कि पीलीभीत-मैलानी आमान परिवर्तन का कार्य डेढ़ साल के अंदर पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के सभी सेक्शनों में रेलवे इलेक्ट्रीशिडिएशन को मंजूरी मिल गई है। इसके बाद तेज रफ्तार रेल सेवा का लाभ मिलेगा। मथुरा, कासगंज और फरूर्खाबाद सेक्शन में काम भी शुरू हो चुका है। शेष सेक्शनों में भी जल्द काम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed