{"_id":"638b82082797393d2b2680a8","slug":"geeta-jayanti-in-banbasa-champawat-tanakpur-news-hld484054058","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए गीता ग्रंथ के श्लोक व सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए गीता ग्रंथ के श्लोक व सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
बनबसा में गीता जयंती पर कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राऐं। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। गायत्री शक्तिपीठ में शनिवार को गीता जयंती मनाई गई जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने श्रीमद्भागवत गीता ग्रंथ के श्लोकों का पाठ किया गया। श्रीकृष्ण और राधा पर आधारित भजन, गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
मोक्षदा एकादशी पर आयोजित कार्यक्रम में ग्लोरियस एकेडमी के प्रबंधक रविंद्र पांडेय ने बताया कि विश्व में केवल गीता ग्रंथ की जयंती मनाई जाती है। उन्होंने बच्चों से रोजाना गीता के कुछ पन्ने पढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने कहा कि मोक्षदा एकादशी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया था। उन्होंने बच्चों को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय, केवी क्रमांक एक, दो, श्रीपूर्णागिरि इंटर कॉलेज, शहीद उत्तम चंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ग्लोरियस एकेडमी समेत टनकपुर के जीजीआईसी और विवेकानंद इंटर कॉलेज के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय ने संचालन किया।
संस्कृत विद्यालय में मनाई गीता जयंती
चंपावत। कूर्मांचल एंग्लो संस्कृत विद्यालय में शनिवार को गीता जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा और अन्य अतिथियों ने किया। छात्रों ने सरस्वती वंदना समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जीआईसी के शिक्षक हीराबल्लभ पांडेय ने गीता का महत्व बताया। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र पांडेय ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कई उपदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गीता ज्ञान के माध्यम से जीवन को सफल बनाया जा सकता है। विद्यालय के प्रबंधक शंकर दत्त पांडेय की अध्यक्षता में प्रधानाचार्य उमापति जोशी ने संचालन किया।