फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Geeta and Babita kumoani song topped the

कुमाऊंनी गीत में बबीता और गीता रही अव्वल

Fri, 22 Jul 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Fri, 22 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Geeta and Babita kumoani song topped the
कुमाऊंनी गीत में बबीता और गीता रही अव्वल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 नेपाल सीमा से लगेे जीआईसी मडलक में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 

 

पीटीए अध्यक्ष दिनेश चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। दिवाकर जोशी के संचालन में सरस्वती वंदना, पोस्टर, भाषण, स्लोगन, नारे, कुमाऊंनी गीत, कविता, पेंटिंग प्रतियोगिताएं हुईं। सरस्वती वंदना में मीनू, पूजा, हेमलता, योगिता और शिवानी अव्वल रही।



कुमाऊंनी गीत में बबीता बोहरा ने पहला और गीता बोहरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हिंदी गीत में मीना, गंगा, गीता, प्रियंका पहले चार स्थानों पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में ललित, दिनेश, प्रकाश ने पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में ममता धौनी और निकीता धौनी, नारे-स्लोगन में करणवीर सिंह और गीत-कविता में दीपेश पचौली पहले स्थान पर रहे। अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। एसएमसी अध्यक्ष शंकर सिंह सामंत, बची देवी, बलदेव पंत, योगेश चंद्र भट्ट, दया कृष्ण जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed