फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gdhigot won the opening match

गढ़ीगोठ ने जीता उद्घाटन मुकाबला

Thu, 01 Dec 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Thu, 01 Dec 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Gdhigot won the opening match
खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 बनबसा प्रीमियर लीग फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला गढ़ीगोठ की टीम ने जीता। यहां मिनि स्टेडियम में उद्घाटन मुकाबला बनबसा फुटबाल क्लब और गढ़ीगोठ इलेवन के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष हेमेश कलखुड़िया ने किया।

मैच में गढ़ीगोठ की टीम के दीपक और बनबसा टीम के मन्नत ने अपनी अपनी टीमों के लिए एक एक गोल किए। दूसरे हाफ के शुरू में ही गढ़ीगोठ टीम के दीपक ने एक गोल कर दिया। गढ़ीगोठ टीम ने मैच पर 2-1 से बढ़त बना ली। मैच के अंत तक अन्य गोल न होने से गढ़ीगोठ टीम ने मैच 2-1 से जीत लिया। मैच के रैफरी फुटबाल कोच आरबी मल्ल थे। जबकि लाईन मैन की भूमिका बाबी और गुड्डू ने निभाई। टूर्नामेंट के आयोजक भाजयुमो खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक कमलेश भट्ट थे। इस मौके पर नरेंद्र लडवाल, मोहित पाठक, हेमा जोशी, कैलाश थपलियाल, डॉ. जनक चंद, पुष्पा पांडेय, भूपाल भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed