फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   GB Pant Birthday

पं. पंत जयंती की जयंती सादगी से मनाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
GB Pant Birthday
बनबसा में भारतरत्न स्व. पंत को याद करते लोग। - फोटो : TANAKPUR
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में गोविंद बल्लभ पंत की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके ओर से किए गए कार्यों को याद किया गया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के घंटाकरण स्थित पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने देश की आजादी में अहम योगदान देकर पंचायतों को भी सुदृढ़ किया। विधायक चंद्रा पंत ने पंत को राज्य के लिए यह गौरव की बात बताया। केएमवीएन के अध्यक्ष केदार जोशी, पंत फाउंडेशन के संयोजक पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने भी विचार व्यक्त किए। जुगल किशोर पांडे ने संचालन किया। 50 कोरोना योद्धा सम्मानित हुए। सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार, एसडीएम तुषार सैनी, सीओ आरएस रौतेला, नगर पालिका राजेंद्र रावत, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ललित पंत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, केडी भट्ट, गोपाल शर्मा, सरोज जोशी आदि रहे। कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक मयूख महर, जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, खीमराज जोशी, संतोष गोस्वामी, शुभम बिष्ट, करण सिंह, पारस सिंह, आनंद धामी, प्रकाश देवली आदि रहे।
विज्ञापन

चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर में भी हुए कार्यक्रम
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 133वीं जयंती कोरोना काल में सादगी के साथ मनाई गई। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय और एडीएम टीएस मर्तोलिया ने कलक्ट्रेट परिसर में पंडित पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुलिस लाइन में सीओ ध्यान सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में उमेश खर्कवाल, सूरज प्रहरी, हरीश चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट में संयोजक एडवोकेट गिरीश चंद्र उप्रेती के निर्देशन में पंडित पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर एडवोकेट भाष्कर मुरारी, रमेश उप्रेती, हेमंत पांडेय, जीवन गहतोड़ी, मनोज बड़ैला, चंद्रशेखर जोशी, मनीषा उप्रेती, पूजा अधिकारी, दीपकमल गहतोड़ी आदि थे। खेतीखान के इंदिरा पार्क में शिक्षाविद सीएल वर्मा, डॉ. लक्ष्मी दत्त, सेनानी दुर्गादत्त जोशी के पौत्र प्रदीप जोशी, राजेश ओली, गोपाल मनराल, भैरव वर्मा, सुशीला बोहरा, आनंद बोहरा, नवीन बोहरा, जगदीश गहतोड़ी, दिनेश भट्ट, दिनेश गहतोड़ी, नरेश जुकरिया आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जीआईसी चौमेल में प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र आर्य, हरिदास राय, सगीर अहमद, खीमानंद जोशी आदि ने पंडित पंत को याद किया।
टनकपुर में पं. पंत जिला क्रीड़ा प्रोत्साहन समिति का कार्यक्रम हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार और एसडीएम दयानंद सरस्वती ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसडीएम ने राष्ट्रपति, सीओ विपिन चंद्र पंत ने उपराष्ट्रपति, तहसीलदार खुशबू पांडेय ने राज्यपाल, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने प्रधानमंत्री संदेश पढ़कर सुनाया। समिति ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी की अध्यक्षता में सचिव रामायण प्रसाद ने संचालन किया। कार्यक्रम में संग्राम सिंह यादव, डॉ. देवी दत्त जोशी, भुवन लाल, तुलसी खड़ायत, ललित सिंह, मोहसिन, दिलदार अली, धनंजय गुप्ता, पवन सिंह पाटनी, सनी सिंह यादव, मोहन सिंह, हीरा गिरी आदि थे।

बनबसा के श्री पूर्णागिरि इंटर कॉलेज में संयोजक शंकर लाल वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने स्व. पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रमोद गुप्ता, प्रकाश कापड़ी, ललित मोहन कांडपाल, हरीश चंद्र कलौनी, रामनाथ महरा, अनुराग महरा, हरिशंकर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed