{"_id":"57efecdc4f1c1b1e08573a9e","slug":"gaurav-pandey-became-president-of-abvp","type":"story","status":"publish","title_hn":" एबीवीपी के गौरव पांडेय बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी के गौरव पांडेय बने अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 01 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी के गौरव पांडेय बने अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के गौरव पांडेय ने जीत हासिल की। कांटे के मुकाबले में उन्होंने राकेश सिंह को 18 वोटों से हराया। विजयी प्रत्याशी को 333 वोट मिले।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर 315 वोट लाकर अनुराग नेगी ने अपने प्रतिद्वंद्वी हेमंत जोशी को 41 मतों से शिकस्त दी, जबकि पांच पदों में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। नतीजों के बाद प्राचार्या डॉ.गंगा बोहरा ने विजयी पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। विजयी प्रत्याशियों ने जुलूस निकाल खुशी का इजहार किया।
शनिवार सुबह 9.30 बजे से मतदान हुआ। राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव अधिकारी डा.बीपी ओली ने बताया कि 428 छात्राओं सहित कुल 725 वोटरों में से 653 ने मतदान में हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद पर एक वोट नोटा को भी पड़ा, जबकि 4 वोट अवैध रहे।
विज्ञापन
वहीं प्रवीण सिंह उपाध्यक्ष, मीना पुजारी छात्रा उपाध्यक्ष, सुमित तड़ागी महासचिव, कोषाध्यक्ष धीरज चौड़ाकोटी और नीरज पांडेय संयुक्त सचिव पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए कोतवाल एचएस फिरमाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। शपथ के बाद अध्यक्ष पांडेय ने छात्रों और कॉलेज हित में काम करने का भरोसा दिलाया।