फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gaura Mahotsav Smoke in Villages

गांवों में गौरा महोत्सव की धूम

Tue, 05 Sep 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Tue, 05 Sep 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Gaura Mahotsav Smoke in Villages
गांवों में गौरा महोत्सव की धूम - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे सुंई गांव में आयोजित गौरा महोत्सव का विशेष पूजा-अर्चना के साथ समापन हो गया है। महिलाओं ने मार्मिक अंदाज में गौरा देवी को विदा कर आशीर्वाद लिया। सुंई के मां भगवती मंदिर, खैसकांडे, पुजारी गांव में महिलाओं ने गौरा-महेश की प्रतिमा बनाकर विशेष पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने प्रतिमाओं के चारों ओर झोड़ा, चांचरी आदि का गायन कर मां गौरा की आराधना की।

विज्ञापन


महिलाओं ने गौरा देवी तू जाली पंज्याला, गौरा बिना मैं कसिक रूनूं, दीजा बैना कपोली बिंदिया आदि गीतों के साथ गौरा देवी को विदा किया गया। विभिन्न स्थानों से आई महिलाओं ने भी मां गौरा का आशीर्वाद लेकर सुख-शांति-समृद्धि की कामना की। आयोजन में रेवती देवी, गोविंदी देवी, निर्मला चौबे, सुशीला चौबे, माधवी, कमला, हेमा, मंजू, अमिता, गीता खर्कवाल, लक्ष्मी जोशी, रेखा पुजारी, पुष्पा चौबे, आशा, अंजलि, नीमा, दीपा, लीलावती, ज्योति चौबे, कमला आदि महिलाएं जुटी थीं। इधर नेपाल सीमा से लगे चमदेवल के जिंडी, सुनकुरी गांवों में भी गौरा महोत्सव की धूम मची है। गौरा देखने के लिए दूरदराज स्थानों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed