फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gas warehouse in the village, to bolster city race

गांव में गैस गोदाम, सिलेंडर के लिए शहर की दौड़

Thu, 07 Jan 2016 10:07 PM IST
चंद्रशेखर जोशी/अमर उजाला, चंपावत
चंद्रशेखर जोशी/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 07 Jan 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Gas warehouse in the village, to bolster city race

जिले में कई जगहों पर गैस गोदामों बने होने के बावजूद  ग्रामीण उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए 300 से 400 रुपये तक भाड़ा देने को मजबूर हैं। पूरा दिन खराब होता है, सो अलग। स्थिति यह है कि इन गैस गोदामों का कभी उपयोग न हो पाने से ग्राहकों को हर महीने मोटी रकम का चूना लग रहा है। अब जर्जर हाल हो चुके ये गोदाम बदहाल स्थिति में हैं।

विज्ञापन


दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में ईंधन सुविधा गांव के नजदीक मुहैय्या कराने के मकसद से श्यामलाताल, तामली, मौनपोखरी, रौसाल में गैस गोदामों का निर्माण किया गया था। करीब 15 वर्ष पूर्व निर्मित इन भवनों के निर्माण में कुल 10 लाख रुपये खर्च हुए लेकिन इन गोदामों का उपयोग कभी भी नहीं हो सका। श्यामलाताल सहित इन गोदामों में झाड़-झंखाड़ उग आए हैं।
विज्ञापन


गोदामों के काम नहीं करने से दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को गैस सिलेंडर लाने-ले जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। 61 किमी दूर श्यामलाताल और आसपास के गांवों के लोगों को चंपावत गैस केंद्र से सिलेंडर लेना पड़ता है, जिस पर 150 रुपये भाड़े, 200 रुपये यात्री किराया और 50 रुपये चाय-खाने के रूप में (कुल 400 रुपये) खर्च करने पड़ते हैं। 53 किमी दूर तामली सहित तल्लादेश के लोगों को सिलेंडर के लिए चंपावत आने में 300 रुपये अतिरिक्त देने पड़ते हैं। श्रीरीठा साहिब सहित लधिया घाटी के कई लोग गैस सिलेंडर के लिए 62 किमी दूर लोहाघाट केंद्र में दौड़ लगाते हैं, जिसमें भाड़े के रूप में 350 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जिले के गैस वितरण केंद्रों का कहना है कि दूरदराज के लोगों की सुविधा के लिए वाहनों के जरिए गैस सिलेंडर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मगर ग्रामीण गिरीश भट्ट, भवान सिंह परवाल, महेश चंद्र सहित तमाम लोग इन दावों को खारिज करते हैं।


जिले के ये गैस गोदाम कैसे बने, इसकी जानकारी नहीं, मगर ये गोदाम मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं। इस वजह से इनको हरी झंडी नहीं मिली। वैसे किसी भी गैस गोदामों के संचालन के लिए इंडियन ऑयल कंपनी के मानकों का पूरा किया जाना जरूरी है। मानक पूरा होने पर ही आईओसी की अनुमति मिलती है।
-टीएस मर्तोलिया, महाप्रबंधक, केएमवीएन (गैस)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed