{"_id":"0742156c7e2a99695bb75f9a0cc18c21","slug":"gas-shortage-angry-people-demonstrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस किल्लत से गुस्साए लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस किल्लत से गुस्साए लोगों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Sat, 02 May 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस की किल्लत से क्षेत्र के उपभोक्ताओं में नाराजगी है। पिछले एक सप्ताह से रोज गैस एजेंसी का चक्कर काटकर रहे लोगों ने शनिवार को लोहाघाट-चंपावत राजमार्ग पर आंशिक चक्का जाम कर विरोध जताया। थानाध्यक्ष मनोज रतूडी ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
जाम लगाने के बाद उपभोक्ताओं ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। तहसीलदार हर सिंह रजवार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। लीलाधर गहतोड़ी, मुकेश बगौली, सुरेंद्र बोहरा, कमलाकांत, मनीषा, तुलसी देवी, गीता पालीवाल, रेखा पांडेय, आशा देवी, कमलादेवी, पार्वती, प्रकाश तड़ागी, गिरीश ढेक आदि का कहना था कि गैस पाने के लिए समय और धन बर्बाद हो रहा है।
विधायक और प्रशासन ने की आईओसी से बात
लोहाघाट। गैस किल्लत के मद्देनजर विधायक और प्रशासन ने भी पहल की है। एसडीएम परितोष वर्मा ने जिला प्रशासन के माध्यम से केएमवीएन और आईओसी के अधिकारियों को तात्कालिक प्रभाव से यहां रोज दो ट्रक गैस भेजने के निर्देश दिए हैं। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए निगम के अधिकारियों को तत्काल गैस की आपूर्ति करने को कहा है। फर्त्याल का कहना है कि वे गैस की किल्लत का मुद्दा विधानसभा में भी उठाएंगे।