फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ganpati Bappa Morya...

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya...
लोहाघाट में गणेश महोत्सव के समापन गणेश जी की मूर्ति को विर्सजित करने ले जाते श्रद्धालु। - फोटो : LOHAGHAT
रामलीला मैदान में प्रथम गणेश महोत्सव और रामकथा का हवन, यज्ञ और भंडारे के साथ समापन हुआ। भगवान गणेश की मूर्ति को लोहावती नदी में विसर्जित किया गया। मूर्ति विसर्जन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकार के साथ नाचते झूमते चल रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को पुरोहित पंडित प्रकाश चंद्र पुनेठा, नवीन बगौली, दीपक पाठक, आचार्य ललित बगौली, शंकर शास्त्री, ललित शास्त्री के पौरोहित्य में हवन, यज्ञ और पूजा-अर्चना की गई। मुख्य यजमान गणेश खर्कवाल, रमेश चंद्र कलखुड़िया के अलावा कई लोगों ने यज्ञ में आहुतियां दीं। हरिद्वार के कथावाचक व्यास प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने रामकथा का वाचन किया।
विज्ञापन

बाद में रामलीला मैदान में हुए भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को रामलीला मैदान से डाकबंगला रोड, स्टेशन बाजार, गैस गोदाम होते हुए गणपति की मूर्ति को लोहावती नदी में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडर में आग धधकने से मची अफरातफरी
लोहाघाट (चंपावत)। गणेश महोत्सव के दौरान भंडारे के लिए खाना बनाते वक्त एकाएक गैस सिलिंडर में आग धधक गई जिससे अफरातफरी मच गई। युवाओं की सूझबूझ और अग्निशमन दस्ते की मदद से आग पर काबू पाया गया।

मंगलवार को भंडारे के लिए भोजन बनाते वक्त तेल की चासनी में एकाएक आग भड़क गई जिसने पास ही रखे गैस सिलिंडर को अपनी चपेट में ले लिया। चासनी में तेल धूं-धूं कर जलने लगा जिसे देखकर कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। युवाओं की सूझबूझ और अग्निशमन दस्ते की टीम की मदद से तुरंत आग पर काबू पाया गया। युवाओं ने गीली दरियों को गैस सिलिंडर पर डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed