फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gandak River will be augmented as per Chief Minister's announcement

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप होगा गंडक नदी का संवर्धन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Gandak River will be augmented as per Chief Minister's announcement
चंपावत में गौड़ी नदी के उद्गम स्थल का निरीक्षण करते डीएम एसएन पांडेय और अन्य अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय की गंडक नदी में जल्द ही जल संवर्धन कार्य शुरू होगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप गंडक नदी का संवर्धन एवं संरक्षण किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को डीएम एसएन पांडेय की अगुवाई में संबंधित अधिकारियों ने छीड़ापानी से डिप्टेश्वर तक गंडक नदी का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंडक नदी के उद्गम छीड़ापानी से गौड़ी तक व नदी के इर्द-गिर्द सीवरेज संबंधी प्रोजेक्ट का ड्रोन सर्वे किया जाए और देखा जाए कि किन स्थानों पर गंदगी नदी में गिर रही है। उन्होंने गंडक नदी के संरक्षण व संवर्धन के लिए पेयजल, सिंचाई और पर्यटन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीडीओ आरएस रावत, डीएफओ मयंक शेखर झा, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, डीडीओ संतोष कुमार पंत, बीडीओ कमल किशोर पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन

शीत जल मात्स्यिकीय अनुसंधान केंद्र का किया निरीक्षण
चंपावत। डीएम एसएन पांडेय ने मंगलवार को छीड़ापानी स्थित शीत जल मात्स्यिकी अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ पहुंचे डीएम ने केंद्र में संचालित अनुसंधान कार्यों की जानकारी ली। केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. कुणाल किशोर ने उन्हें केंद्र में संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed