{"_id":"73440b90d8d2a1fc98bc3c082c14aee6","slug":"game-expedition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल अभियान का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल अभियान का समापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराकोट में युवा कल्याण विभाग की तीन दिनी राजीव गांधी खेल अभियान का समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। बीडीओ पूरन सिंह रावत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने स्वस्थ खेल भावना का प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
अभियान के तीसरे दिन हुई बालकों की बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में सुनील ने मुकेश सिंह को पराजित किया, जबकि बालिकाओं में कमला अधिकारी ने नैना बिष्ट को हराया। युगल में करन अधिकारी, दिवाकर अधिकारी की जोड़ी विजेता, विशाल अधिकारी, मनीषा अधिकारी उप विजेता रहे।
विज्ञापन
एबीडीओ महेश परगांई, हिमांशु, मनोज, एमसी जोशी ने भी पुरस्कार बांटे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत ने संचालन किया। आयोजन में ओमप्रकाश, जगदीश, त्रिलोक, वीरेंद्र मेहता ने सहयोग किया।
विज्ञापन