{"_id":"614f6b5b8ebc3e02633cd34e","slug":"fund-for-social-security-pension-champawat-news-hld439281230","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत के 25586 पेंशनरों के खाते में भेजी गई तीन माह की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत के 25586 पेंशनरों के खाते में भेजी गई तीन माह की पेंशन
विज्ञापन
Fund for social Security Pension
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। समाज कल्याण विभाग की ओर से सामाजिक सुरक्षा संबंधी विभिन्न योजनाओं के पेंशन लाभार्थियों को तीन माह की पेंशन की एकमुश्त राशि जारी कर दी गई है। विभाग की ओर से 25586 लाभार्थियों को जुलाई, अगस्त, सितंबर की पेंशन का भुगतान बैंक खातों के माध्यम से भेज दिया गया है। तीलू रौतेली पेंशन योजना के 525 लाभार्थियों को भी तीन माह की पेंशन मिली है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि विभाग की ओर से वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, परित्यक्ता, तीलू रौतेली, बौना, किसान पेंशन के लाभार्थियों को तीन माह के अंतराल में पेंशन का भुगतान किया जाता है। कोरोना काल में लाभार्थियों को लगातार पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। विभाग की ओर से पेंशन लाभार्थियों के खाते में भुगतान के लिए करीब नौ करोड़ रुपये की राशि विभिन्न बैंकों को भेज दी गई है।
तीलू रौतेली पेंशन के लिए आधार कार्ड का लिंक अनिवार्य
चंपावत। समाज कल्याण विभाग की ओर से तीलू रौतेली पेंशन योजना के लाभार्थियों का आधार कार्ड बैंक खाते के साथ लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। सभी लाभार्थियों को पत्र के माध्यम से जानकारी दे दी गई है। आधार कार्ड लिंक न होने पर संबंधित लाभार्थी की पेंशन का भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इन पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को मिलेगा लाभ
पेंशन योजना लाभार्थियों की संख्या
वृद्धावस्था पेंशन 14006
विधवा पेंशन 6588
दिव्यांग पेंशन 2282
किसान पेंशन 1325
परित्यक्ता पेंशन 400
तीलू रौतेली 525