फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fund For Nanda Gaura in GIC Niddle Lohaghat

आखिर सफल रहा जीआईसी सुंई लोहाघाट की छात्राओं का संघर्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Fund For Nanda Gaura in GIC Niddle Lohaghat
चंपावत। लोहाघाट ब्लॉक के जीआईसी सुंई की 15 छात्राओं को नंदा गौरा कन्या धन योजना की राशि तीन साल बाद मिल सकी है। इनमें से हर छात्रा के बैंक खाते में 51,000 रुपये की राशि स्थानांतरित की गई है।
विज्ञापन

जीआईसी सुंई की 15 छात्राओं ने वर्ष 2019 में इंटर की परीक्षा पास की। इसके बाद इन छात्राओं ने तय समय पर नंदा गौरा कन्या धन योजना की फाइल को स्कूल में जमा कराया लेकिन ये प्रपत्र बाल विकास विभाग में जमा कराने के बजाय एक साल तक स्कूल की ही अलमारी में पड़े रहे। अन्य स्कूलों की छात्राओं को योजना की रकम मिलने पर स्कूल की लापरवाही उजागर हुई। इससे परेशान छात्राओं और उनके अभिभावक यह भुगतान मांगते रहे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने इस मामले को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या तक पहुंचाया। मंत्री ने इन छात्राओं के आवेदन पत्रों के लिए बजट मंजूर कराया।
विज्ञापन

अब योजना के तहत हर पात्र छात्रा को 51,000 रुपये का चेक दे दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी आरपी बिष्ट का कहना है कि ये राशि छात्राओं के बैंक खाते मेें स्थानांतरित हो चुकी है। राशि मिलने पर अभिभावक विनोद चतुर्वेदी, निर्मल चौबे, राजेश चौबे, कैलाश तलनियां आदि ने आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए आवेदन 30 नवंबर तक जमा हो सकेंगे
चंपावत। वर्ष 2022 में उत्तराखंड बोर्ड से इंटर पास छात्राएं नंदा गौरा योजना के आवेदन 30 नवंबर तक जमा करा सकेंगे। डीपीओ आरपी बिष्ट ने बताया कि ये आवेदन महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग जमा कराए जा सकेंगे। योजना का लाभ एससी, एसटी के अलावा सामान्य जाति वाले गरीब परिवारों की छात्राएं भी उठा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed