{"_id":"57531db44f1c1b8c49109b4e","slug":"ftkshila-temple-invaded-by-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"फटकशिला मंदिर में चोरों का धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फटकशिला मंदिर में चोरों का धावा
अमर उजाला ब्यूरो, पाटी (चंपावत)।
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
इसी दानपात्र का टूटा ताला
- फोटो : अमर उजाला
पाटी (चंपावत)। चोरों ने क्षेत्र के प्रसिद्ध फटकशिला मंदिर के दान पात्र का ताला काट दिया। चोर उसमें रखी चढ़ावे की राशि चुरा ले गए। खुलासा तो दूर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। आक्रोशित लोगों ने दानराशि बरामद करवाने की मांग की है। प्रसिद्ध फटकशिला मंदिर गहतोड़ा गांव में है। वहां पहुंचे चोरों ने बृहस्पतिवार की रात मंदिर के दान पात्र में लगे ताले को काट कर दान की राशि चुरा ली।
विज्ञापन
मंदिर में पूजा करने पहुंचे पुजारी परमानंद गहतोड़ी ने शुक्रवार को दान पात्र का ताला टूटा देखा। उन्होंने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। पुजारी के अनुसार एक साल से दान पात्र को नहीं खोला गया था। कमेटी के सदस्य मान सिंह ने बताया कि दान पात्र को वर्ष में एक ही बार खोला जाता था।
विज्ञापन
दान पात्र से प्राप्त जमाराशि को कमेटी मंदिर के विकास कार्य में लगाती थी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महेश चंद्र गहतोड़ी, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह लडवाल, नवीन लडवाल, रवींद्र लडवाल, प्रदीप गहतोड़ी, हेम गहतोड़ी, मोहन गहतोड़ी, नवीन गहतोड़ी, मनोज गहतोड़ी, राजू बोहरा, उमेश गहतोड़ी, कमल चंद्र, दीपक चंद्र, मान सिंह, खुशाल सिंह, कमलेश चंद्र आदि ने चोरी के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन