{"_id":"69a9bbfbcb03053ee4053e48","slug":"frontline-workers-honored-on-holi-champawat-news-c-229-1-cpt1009-136350-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: होली पर फ्रंटलाइन कर्मियों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: होली पर फ्रंटलाइन कर्मियों का हुआ सम्मान
Thu, 05 Mar 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। होली पर्व पर जिले को स्वच्छ और सुव्यवस्थित रखने में जुटे फ्रंटलाइन कर्मियों के सम्मान में डीएम आवास पर सपरिवार रात्रि भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पालिका के पर्यावरण मित्रों और स्वाला डेंजर जोन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था संभाल रहे कर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। डीएम मनीष कुमार ने सभी कर्मियों का स्वागत कर उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान जहां आमजन उत्सव मनाते हैं, वहीं स्वच्छता और यातायात व्यवस्था में लगे कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए जनजीवन को सुचारु बनाए रखते हैं। इस अवसर पर डीएम ने कर्मियों को मिष्ठान भेंट कर होली की शुभकामनाएं दीं। यहां एसडीएम अनुराग आर्या, ईओ भरत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन