Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fresh snowfall in Adi Kailash and Om Parvat region, cold returns

Champawat News: आदि कैलाश और ओम पर्वत क्षेत्र में ताजा हिमपात, ठंड लौटी

Mon, 25 May 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 25 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Fresh snowfall in Adi Kailash and Om Parvat region, cold returns
धारचूला (पिथौरागढ़)। जहां मैदान गर्मी से तप रहा है वहीं सीमांत जिले की व्यास घाटी के उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी से ठंड एक बार फिर लौट आई है। सोमवार दोपहर बाद एकाएक मौसम ने करवट बदली और 14,500 फीट पर स्थित आदि कैलाश, 14,000 फिट पर स्थित नाभिढांग और ओम पर्वत क्षेत्र में बर्फबारी से ठंड काफी बढ़ गई। वहीं निचले इलाके गुंजी में बारिश हुई जबकि धारचूला में तेज हवाएं चलीं।
विज्ञापन

नाभिढांग में कुमाऊं मंडल विकास निगम के मैनेजर नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि सोमवार शाम चार बजे से ओम पर्वत क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हुई। पिछले शुक्रवार को भी वहां हिमपात हुआ था। उन्होंने बताया कि केएमवीएन के आठवें दल के यात्री सोमवार को ओम पर्वत के दर्शन के बाद गुंजी लौट चुके हैं। गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि गुंजी में दोपहर में बारिश शुरू हुई। उन्होंने कहा कि बारिश देर शाम तक जारी रही तो रात में बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं, 12,303 फीट की ऊंचाई पर स्थित कुटी में होम स्टे संचालक कुंवर सिंह कुटियाल ने बताया कि करीब 30 मिनट तक हल्की बर्फबारी होने से ठंड काफी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते में यहां दूसरी बार बर्फबारी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने मई के अंतिम हफ्ते में मौसम में बदलाव पर हैरानी जताई है। इधर धारचूला घाटी में दोपहर बाद तेज हवाएं चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed