फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Freedom fighter Shilapt

साफ हुआ कोयले से लिखा स्वतंत्रता सेनानी शिलापट

Fri, 22 Jan 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 22 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighter Shilapt

सात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इलाके चौड़ाकोट में बने सेनानी शिलापट पर पाकिस्तान के झंडे, मस्जिद और फारसी की लिखावट को पुलिस ने साफ करवा दिया। इससे पहले चंपावत के प्रभारी कोतवाल माधो राम के नेतृत्व में इलाके में पुलिस टीम भेजी गई। आसपास गश्त भी की गई। लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने किसी साजिश की आशंका से इनकार किया है।

विज्ञापन


एसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सेनानी शिलापट में लिखावट के बारे में जानकारी लेने के लिए पुलिस टीम को भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक शिलापट में पाकिस्तान के झंडे के बजाय इस्लाम का निशान प्रतीत हो रहा है। साथ ही मक्का की मस्जिद जैसा चित्र दर्ज है, तथा कुछ लाइनें लिखी गई हैं। अलबत्ता यह कब लिखा गया है, पुलिस इसका पता नहीं लगा सकी। सरपंच स्वरूप राम और इलाके के अन्य लोगों से बात करने के बाद पुलिस ने इसे खतरे की आहट मानने के बजाय किसी की शरारत माना है। कहा कि हो सकता है ऐसा किसी शख्स ने अपनी आस्था के चलते लिख दिया हो। बाद में पुलिस ने शिलापट पर अंकित चित्र को साफ करवा दिया।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि सेनानियों के इस इलाके के महत्व को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती जाएगी। गश्त के अलावा खुफिया पुलिस बराबर नजर रखेगी। अजनबी लोगों के सत्यापन का अभियान भी चलेगा। साथ ही नागरिकों से किसी भी तरह का संदेह होने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिश हो या न हो, मगर मामला बेहद गंभीर
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन और इलाके के लोगों ने गणतंत्र दिवस के ऐन पहले सेनानी शिलापट पर लिखावट को आपत्तिजनक माना है। सेनानी संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र चौड़ाकोटी, सरपंच स्वरूप राम, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री हरीश चंद्र पांडेय का कहना है कि ये वारदात कोई साजिश हो या न हो, लेकिन बेहद गंभीर तो जरूर है। इलाके को सुरक्षित रखने के साथ ही सेनानियों के शिलापट को किसी भी तरह की छेड़छाड़ से मुक्त रखने की जरूरत है। इसके लिए पुलिस ही नहीं, प्रशासन को भी जरूरी कदम उठाने चाहिए। शिलापट को चहारदीवारी से युक्त करने सहित कई उपाय किए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed