फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Free yoga camp will be organized in Champawat campus

Champawat News: चंपावत परिसर में लगेगा निशुल्क योग शिविर

Thu, 02 May 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 02 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Free yoga camp will be organized in Champawat campus
चंपावत। एसएसजे विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग की ओर से चंपावत परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 21 मई से 21 जून तक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

योग विज्ञान विभाग में इन दिनों ''आओ हम सब योग करें'' अभियान के तहत निशुल्क योग शिविरों की तैयारियां चल रही है। योग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष और चंपावत परिसर के नोडल अधिकारी डॉ. नवीन भट्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय कई वर्षों से सैकड़ों निशुल्क योग शिविरों का आयोजन करता आया है। इस वर्ष चंपावत परिसर के योग विज्ञान विभाग के प्रशिक्षक घर-घर और गांव-गांव जाकर योग शिविरों का संचालन करेंगे। इसके लिए प्रशिक्षितों को जिम्मेदारी दी जा रही है। डॉ. भट्ट ने बताया कि योग विज्ञान विभाग चंपावत परिसर जिला मुख्यालय, लोहाघाट, पिथौरागढ़, टनकपुर, अमोड़ी, श्यामला ताल, खटीमा, मुरादाबाद, दिल्ली, राजस्थान आदि स्थानों पर एक माह तक योग शिविर का आयोजन करेगा। अभियान की तैयारियों के संबंध में योग विज्ञान विभाग में बैठक कर रूपरेखा तैयार की गई। इसमें डॉ. नवीन भट्ट, रोहित बोहरा, हेमंत खनका, भागीरथी सौन, रितिक तड़ागी, देवकी जोशी, सविता जोशी, किरण जोशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed